राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ प्रदेश महासचिव अनिल ने विधायक रेवंत राम डांगा के पोते रविंद्र डांगा और उनके कार्यकर्ताओं पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का दावा है कि शुक्रवार को विधायक आवास के बी-ब्लॉक के पास 8-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।