राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों के इंतजार में बैठे उम्मीदवारों और जनता के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में एक बार फिर चुनाव टलने की अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग (OBC Commission) का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दिया है।