CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई बसों को हरी झंडी दिखाई. आमजन के लिए अधिक सुगम और आधुनिक यातायात सुविधा के उद्देश्य से राजस्थान रोडवेज में 207 नई बसें शामिल की गई हैं. इन नई बसों को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे. #ndtvrajasthan #cmbhajanlalsharma #rajasthanroadways #jaipurnews #breakingnews #rajasthan