Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल | Latest News | Viral Video |

  • 8:37
  • प्रकाशित: फ़रवरी 02, 2026

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह हल्की बारिश हुई. वही दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे. जिससे खेतों में खड़ी फसलों में भारी नुकसान की आशंका है.कई हिस्सों में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा,बस्सी,निम्बाहेड़ा, कपासन और बेगूं समेत कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई,जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया. मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटे के अंदर राज्य के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है.

संबंधित वीडियो