राजस्थान के राजसमंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नाथद्वारा के पास चारभुजा-भटेवर मार्ग पर निर्माणाधीन मेगा हाईवे की एक पुलिया अचानक भरभरा कर गिर गई। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।