Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक ओर हीटवेब दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पश्चिमी राजस्थान में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने तीन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जबकि मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिले अलवर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और 30 किमी प्रतिघंटा तक हवा चलने की संभावना जताई गई है. जबकि आधा दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. #RajasthanWeather #Heatwave #RainAlert #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #WeatherUpdate #IndiaNews #IMD