जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भाजपा के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम अवतार उर्फ पप्पू की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। उनका शव उनके ही किराए के कबाड़ गोदाम में लहूलुहान हालत में मिला।