नवरात्रि के त्योहार से ठीक पहले साइबर ठगों ने 'रेंट ए गरबा पार्टनर' नाम से ठगी का एक नया तरीका शुरू किया है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कैटेगरी का झांसा दिया जा रहा है. पीड़ितों से ₹1,000 से 6,000 तक की फीस लेकर या एपीके (APK) फाइल व फिशिंग लिंक भेजकर बैंक खाते साफ किए जा रहे हैं. गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में शिकायतें मिलने पर जयपुर पुलिस ने आम जनता को किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या लुभावने ऑफर से सावधान रहने की अपील की है.