जोधपुर के खेजड़ली गांव में 363 की शहीदों की स्मृति में शहीदी मेले का आयोजन किया गया. देश भर से पहुंचे बिश्नोई समाज के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. 296 साल पहले खेजड़ी की रक्षा के लिए 363 लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी.