Sikar Protest: सड़कों पर उतरे हजारों किसान और मजदूर, भारी बवाल! | Police Clash | Violence | Latest

  • 3:28
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2025

सीकर में माकपा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुँचे। जिला कलेक्ट्रेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और जोर आजमाइश हुई। प्रदर्शनकारियों ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए भारी पुलिस जाब्ते ने बल का प्रयोग किया। आम सभा के बाद यह प्रदर्शन किसानों की फसल मुआवजे, रोजगार, पेयजल समस्या और मजदूरों के वेतन-भत्तों जैसी प्रमुख मांगों को लेकर किया गया था। आधे घंटे से ज्यादा चले हंगामे के बाद एसडीएम ने ज्ञापन लिया। 

संबंधित वीडियो