Sirsi Road Demolition: SC के आदेश से मिली बड़ी राहत, JDA के बुलडोजर एक्शन पर ब्रेक। Top News । NDTV

  • 5:24
  • प्रकाशित: अप्रैल 18, 2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जेडीए के पीले पंजे का खौफ झेल रहे सिरसी रोड के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को शुक्रवार को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है. प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद जेडीए के ताबड़तोड़ एक्शन पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उन सैकड़ों परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है, जिनके घरों और प्रतिष्ठानों पर महज 24 घंटे पहले ही डिमार्केशन के लाल निशान लगाए गए थे. #Jaipur #SupremeCourt #JDA #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #Demolition #Relief

संबंधित वीडियो