Udaipur News: इंटरनेट के इस दौर में साइबर अपराधी अक्सर महिलाओं और मासूम लोगों के निजी फोटो-वीडियो (NCI) लीक करने की धमकी देकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं. कई बार हालात इतने बुरे हो जाते हैं कि पीड़ित आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं. लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने ब्लैकमेलरों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए StopNCII.org नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. यह टूल आपकी तस्वीरों को वायरल होने से पहले ही रोकने की ताकत रखता है. #rajasthannews #rajasthan #breakingnews #ndtvrajasthan #privatephoto #StopNCI #viralvideo