श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ (रावला) से आशीष हत्याकांड में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रावला पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजू, रोहित और बादल को घड़साना कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं। तीनों आरोपियों को अब अनूपगढ़ जेल भेजा जा रहा है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता पत्नी अंजलि पहले से ही जेल में है।