राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.
. जूली ने आरोप लगाया कि 75 सालों में पहली बार प्रधानमंत्री को कानून बनाकर चुनाव आयोग को बचाना पड़ रहा है, जिससे संवैधानिक संस्थाओं की साख खतरे में है. उन्होंने निकाय चुनावों में कांग्रेस के बढ़ते वोट शेयर का हवाला देते हुए दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में ऐतिहासिक नतीजे आएंगे.
#politics #tikaramjuli