Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में 6 साल पुराने प्रिंस उर्फ टिल्लू लापता कांड ने अब एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे चल रही खुदाई के बीच एक बेबस पिता की आवाज पूरे इलाके में गूंज रही है. जिस बेटे को 6 साल पहले आंगन से गायब किया गया, आज उसकी तलाश जमीन के भीतर गहराइयों में की जा रही है. #princealiastillumurdercase #dausa #delhimumbaiexpressway #rajasthanhindinews #crimenews #bandikuichildmissingcase2020 #rajasthan #ndtvrajasthan #rajasthantopnews #crimestories