राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस महकमे में मचे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। सोमवार (23 मार्च) को एसीबी की टीम ने एक SHO और एक कांस्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।