उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक सिलाई की दुकान में घुसकर एक बदमाश ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। हमला इतना भीषण था कि महिला के सिर, गर्दन और हाथों पर गहरे जख्म आए हैं।