Udaipur Student Protest: उदयपुर के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. परीक्षा परिणामों में गंभीर गड़बड़ियों और मेधावी छात्राओं को मिलने वाली स्कूटियों के वर्षों से लंबित वितरण को लेकर छात्राएं आक्रोशित नजर आईं. प्रदर्शन के दौरान छात्राएं प्रिंसिपल कक्ष के बाहर पहुंचीं, और ताला लगा दिया. प्रिंसिपल अंदर ही थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद ताला खुलवाया गया. इसके बाद छात्राएं कॉलेज कॉरिडोर में बैठ गईं और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़ी रहीं.