Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जहां एक विवाह समारोह के दौरान खुशियां अचानक अफरा-तफरी में बदल गईं। वरमाला की रस्म के दौरान जैसे ही स्टेज पर 'कोल्ड फायर' चलाई गई, अचानक स्टेज के डेकोरेशन में आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि दूल्हा और दुल्हन को अपनी जान बचाने के लिए स्टेज से नीचे कूदकर भागना पड़ा। इस घटना के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि समय रहते दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित निकल गए, लेकिन इस हादसे ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया। #weddingfire #varmalaaccident #jodhpurnews #viralvideo #coldfireaccident #weddingsafety #stagefire #rajasthannews #trendingvideo #firesafety #weddingfail #groombrideescape