कोटा के राजकीय कला महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ दिया. मांगें पूरी न होने पर छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छात्रों को खदेड़ा. फिलहाल कॉलेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को शांत कर दिया गया है.