Weather Alert: बेमौसम बारिश और ओले से फसलें बर्बाद, अब क्या करेंगे किसान? Rain | NDTV Rajasthan News

  • 6:44
  • प्रकाशित: मार्च 22, 2026

Weather Alert: मरुधरा के अन्नदाता पर एक बार फिर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। राजस्थान के कई हिस्सों में हुई अचानक बेमौसम बारिश, भीषण ओलावृष्टि और तेज आंधी ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी पकी-पकाई फसलें और नकदी फसलें चंद मिनटों में मलबे में तब्दील हो गई हैं। जिस फसल को किसान ने अपने बच्चों की तरह पाला, पसीने से सींचा, आज उसे अपनी आंखों के सामने भीगते और सड़ते हुए देख किसान बेबस है। कई जिलों में तो स्थिति यह है कि पूरी की पूरी फसल चौपट हो गई है। #RajasthanFarmers #UnseasonalRain #CropDamage #MarudharaNews #AgricultureCrisis #HailstormDamage #FarmerPlight #WeatherUpdate #KisanKiPukar #RajasthanWeather

संबंधित वीडियो