मरुधरा के अन्नदाता पर एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। जालोर, बाड़मेर और बालोतरा (गुड़ामालानी, धोरीमन्ना) क्षेत्र में देर रात हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने किसानों की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में बर्बाद कर दिया।