272 प्लॉट घोटाला केस में FIR दर्ज करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में ACB उदयपुर ने ASP मुकेश सोनी को बालोतरा से गिरफ्तार किया है. इससे पहले ACB ने दलाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा था, जिसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए ASP की गिरफ्तारी की गई. अब ACB दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है, जिससे इस घूसकांड में कई अन्य बड़े नामों और नेताओं के संलिप्त होने का खुलासा हो सकता है.