राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच जंग तेज है, वहीं AAP, भारत आदिवासी पार्टी (BAP), RLP और BSP जैसे छोटे दल भी मैदान में उतरकर अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं. BAP ने सभी ब्लॉकों में प्रधान और जिला प्रमुख बनाने का दावा किया, जबकि बीकानेर देहात में भाजपा ने जिला परिषद के 41 प्रत्याशियों के सिंबल दस्तावेज निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे। बांसवाड़ा में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता संगठन में अनदेखी का आरोप लगाकर BAP में शामिल हो गए.