Ravindra Singh Bhati: बिजली विभाग की लापरवाही? जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक, भाटी ने खोला मोर्चा!

  • 3:00
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026
Ravindra Singh Bhati: बिजली विभाग की लापरवाही? जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक, भाटी ने खोला मोर्चा! बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में बिजली विभाग के एफआरटी कर्मचारी लक्ष्मण दास माली के करंट लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक लाइन चालू कर दी गई, जिससे कर्मचारी को करंट लगा और वह पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में परिजन और ग्रामीण डिस्कॉम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घायल कर्मचारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। #barmernews #ravindrasinghbhati #shivnews #electricshock #discom #rajasthannews #breakingnews #protest #workeraccident #electricitydepartment #powerdepartment Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो