जयपुर नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस के कई पार्षद सफाई अधिकारियों की शिकायत लेकर आयुक्त के चेंबर में पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया. तेज आवाज में बातचीत पर आयुक्त ने उन्हें बाहर जाने को कहा और साफ किया कि इस तरीके से बात नहीं हो सकती। मामला शांत होने के बाद आयुक्त ने पार्षदों से शिकायत लिखित में देने को कहा, जल्द निस्तारण का भरोसा दिया और सफाई कर्मचारियों को वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी.