Rajasthan Panchayat Election:नामांकन का जोश कोटा में उमड़े प्रत्याशी,अजमेर में सुशीला कंवर की एंट्री

  • 4:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026
Rajasthan Panchayat Election: नामांकन का जोश! कोटा में उमड़े प्रत्याशी, अजमेर में सुशीला कंवर की एंट्री राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। कोटा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं अजमेर जिला परिषद की राजनीति में एक बार फिर पूर्व जिला प्रमुख और पूर्व विधायक सुशीला कंवर पलाड़ा की सक्रिय एंट्री चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या-2 से नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बीच पंचायती राज आम चुनावों को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन भी किया गया। प्रशासन का कहना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने में मदद मिलेगी। राजस्थान के गांवों में चुनावी माहौल चरम पर है और अब सभी की नजर नामांकन के बाद बनने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हुई है। #panchayatelection #rajasthanelection #panchayatchunav #kotanews #ajmernews #rajasthanpolitics #election2026 #nominationday Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो