टोंक में नर्सिंग ऑफिसर अकबर खान को अपने निजी क्लीनिक पर सरकारी दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया था, और दवाइयों के रैकेट की कड़ियां खोलने के लिए पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था. दो दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली, इसलिए आरोपी को फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने अनाया क्लीनिक पर कार्रवाई कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और बड़ी मात्रा में सरकारी सप्लाई के इंजेक्शन, सिरिंज और कैनुला बरामद किए थे, जिसकी जांच जारी है.