PWD के XEN राजेंद्र प्रताप सिंह की 11 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसके बाद 12 सितंबर को पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज की थी. अब उनके पिता और पूर्व सांसद रतन सिंह ने बहू नीतू सिंह और पोते सौरभ सिंह पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है, जिसमें अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हड़पने की मंशा बताई गई है. परिजनों का दावा है कि घर का DVR और CCTV तोड़े गए, जबकि पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.