पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जो उनकी पत्नी कमलेश की ओर से कराई गई है. FIR में BNS की 12 गंभीर धाराओं के तहत हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, आगजनी और लूट का मामला दर्ज है, और वारदात 11 अक्टूबर, रविवार शाम 6 से 7 बजे के बीच बताई गई है। पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाकर 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 31 नामजद समेत 80 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज है.