Sharadiya Navratri 2026: जीण माता से तनोट माता तक, नवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़! Durga Maa

  • 9:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026
Sharadiya Navratri 2026: जीण माता से तनोट माता तक, नवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़! Durga Maa शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा भाव के साथ की जा रही है। राजस्थान के सीकर, जोधपुर और जैसलमेर सहित कई जिलों के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीकर के प्रसिद्ध जीण माता, शाकंभरी माता, राजराजेश्वरी मंदिर और अन्य शक्तिपीठों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं जोधपुर के ऐतिहासिक अंबे माता मंदिर में भी विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। भारत-पाक सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बीएसएफ द्वारा मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। #navratri #maachandraghanta #jaimatadi #sharadiyanavratri #jeenmata #shakambharimata #tanotmata #durgapuja #sikarnews #jodhpurnews #rajasthannews #navratrispecial Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो