Women's Day: 94 साल की पाना देवी दौड़ती हैं 100 मीटर रेस | Rajasthan Top News | Viral Video

  • 6:22
  • प्रकाशित: मार्च 09, 2026

Rajasthan News: घाघरा चोली पहने, सिर पर ओढ़नी ओढ़े, फुर्ती से चलती और गायों की सेवा करती यह और कोई नहीं बल्कि बीकानेर जिले की नोखा तहसील के अणखीसर गांव की रहने वाली 94 वर्षीय पाना देवी गोदारा हैं. जिन्होंने चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी कैटेगरी के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए एक नहीं बल्कि चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए. पाना देवी ने 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो जैसी चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ भारत बल्कि पूरे राजस्थान का नाम विश्व पटल पर रोशन किया. #PanaDevi #Godara #AsianMasters #AthleticsChampionship #GoldenDadi #Bikaner #Rajasthan

संबंधित वीडियो