नीमराना में आज सुबह 6:00 बजे से ही कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी गेट पर मोर्चा खोल दिया। करीब 200 से 250 श्रमिकों ने वेतन वृद्धि (Salary Hike), साप्ताहिक अवकाश और मेडिकल सुविधाओं जैसी 13 प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।प्रशासन और मैनेजमेंट के साथ हुई 11 सदस्यीय कमेटी की वार्ता के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रबंधन ने 13 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया है।