विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 05, 2023

CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम?

CBSE Board Practical Exam 2024 Date: सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं, 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन थ्योरी से पहले कर लिया जाएगा. 

CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम?

CBSE Board Class 10th, 12th Board Practical Exams 2024 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षा (2024) की तैयारियां जोरो पर हैं. सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को बता दें कि 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर हो गई है.

साल 2024 में CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले साल की तरह इस साल भी जनवरी में शुरू होंगी. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 और CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी.

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं यानी दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से पहले समाप्त हो जाएंगी. वहीं CBSE बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. 

हाल ही में CBSE ने आगामी बोर्ड परीक्षा तारीख का ऐलान किया है. बोर्ड ने अपने विंटर स्कूल के लिए प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें जारी की है. विंटर स्कूल की प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा इसी महीने शुरू होंगी. CBSE विंटर स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 14 नवंबर 2023 से शुरू होंगी, जो एक महीने यानी 14 दिसंबर 2023 तक चलेंगी. 

छात्रों की मार्किंग स्कीम तय करने में प्रैक्टिकल परीक्षाएं विशेष महत्व रखती हैं क्योंकि फाइनल असेसमेंट में उनके 30 अंक होते हैं. इसलिए छात्रों को अपने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और अन्य इंटर्नल असेसमेंट निश्चित समय पर जमा करवाना चाहिए. प्रैक्टिकल मार्क्स स्टूडेंट के ओवरआल स्कोर कार्ड को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी.

वहीं CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी. बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2024 तक चलेंगी.

CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी.ने दोनों ही क्लासेस की विषयवार डेटशीट अभी तक जारी नहीं की है.

उम्मीद है कि बोर्ड जल्द से जल्द CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 जारी करेगा. बोर्ड परीक्षा 2024 टाइमटेबल के इस महीने जारी होने की पूरी संभावना है. क्योंकि अब तक CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 से 55 दिन पहले बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करता रहा है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
RPSC RAS 2021 इंटरव्यू ए़डमिट कार्ड जारी, इंटरव्यू में इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 
CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम?
NVS Admissions 2024: Last date of registration for admission in class 9th, 11th in Navodaya Vidyalaya today
Next Article
NVS 2024: नवोदय विद्यालय में क्लास 9th, 11th में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज
Close
;