Rajasthan: चीन से माल मंगाने के नाम पर महिला व्यापारी से ठगी, सस्ते डॉलर और टैक्स बचत के नाम पर ठगे 94 लाख

Rajasthan News: अजमेर में कपड़ा व्यापारी हेमा परवानी से चीन से सामान इंपोर्ट करने के बहाने 94.28 लाख रुपये ठग लिए गए. जान-पहचान वालों ने उन्हें डॉलर का लालच देकर कैश ऐंठ लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्म तस्वीर

Ajmer Fraud News: राजस्थान के अजमेर शहर में ठगी का एक नया और सनसनीखेज तरीका मामला आया है, जहां ‘डॉलर में सस्ता सौदा' दिखाकर महिला कपड़ा व्यापारी को 94 लाख रुपये की चपत लगा दी गई. ठगी की यह वारदात किसी अनजान शख्स ने नहीं, बल्कि महिला के परिचितों ने ही अंजाम दी है.

करेंसी कन्वर्जन और टैक्स का दिया लालच

पीड़िता हेमा पारवानी जो चौरसियावास रोड  में अभियंता नगर,निवासी हेमा पारवानी में रहती है, उन्होंने थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसमें बताया कि वह  पूर्व में चीन में कपड़ों का व्यापार करती थीं और कोरोना के बाद अजमेर में रह रही थी. उन्हें उनके परिचित कमल तिलोकानी और सुमित तिलोकानी ने अपने जाल में फंसाया. आरोपियों ने महिला को ऑफर दिया कि यदि वह भारत में ही 'नकद भुगतान'  कर दे, तो उन्हें चीन से लेगिंग्स मंगाने पर करेंसी कन्वर्जन और टैक्स में भारी बचत होगी.

Advertisement

कृष्णगंज थाना पुलिस, अजमेर
Photo Credit: NDTV

94 लाख लेकर थमा दी फर्जी रसीद

 महिला ने आरोपियों की बातों पर भरोसा कर  परिचितों और रिश्तेदारों से पैसे इकट्ठा कर दोनों को 15 से 17 जनवरी के बीच पूरी रकम सौंप दी.  इसके बदले करीब 1 लाख डॉलर का माल चीन से आना था। लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी जब माल नहीं पहुंचा, तो आरोपियों ने महिला को फर्जी रसीदें थमा दीं. बार-बार मांगने के बावजूद आरोपी रकम लौटाने से बच रहे हैं.आरोपियों ने करीब एक लाख डॉलर के ऑर्डर का हवाला देकर 94 लाख 28 हजार 100 रुपये भारत में ही नकद देने को कहा था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अपने साथ ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत कृष्णगंज थाना पुलिस में की. जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस पूरे मामले को ‘विश्वास पर आधारित ठगी' के तौर पर देख रही है, जिसमें जान-पहचान का फायदा उठाकर बड़ी रकम हड़पी गई. वही. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वह किसी भी बड़े लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और नकद भुगतान से बचें.

यह भी पढ़ें; Rajasthan politics: महिला आरक्षण पर गहलोत ने केंद्र की 'नीयत' को घेरा,तिवाड़ी बोले- 16 अप्रैल को होगा फैसला