अलवर: बारात में युवतियों की फोटो को लेकर विवाद, अगले दिन तलवार और लाठी-डंडों से हमला; 8 घायल

राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में बारात में फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया. लाठी-डंडों और तलवार से हुए हमले में एक ही परिवार के 7–8 लोग घायल हो गए. पुलिस दोनों पक्षों की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अलवर जिले की बारात में फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़वाई में दो पक्षों के बीच पुराना तनाव हिंसक झड़प में बदल गया. घटना की शुरुआत 17 फरवरी को एक शादी समारोह से हुई. गांव निवासी संजय अपने दोस्त के बेटे की बारात में गया था. वहां डब्बू नाम का युवक कुछ खींच रहा था. संजय ने फोटो खींचने पर आपत्ति जताई और कारण पूछा. जिसके बाद इसी बात पर डब्बू और उसके साथियों ने संजय का गला पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया.

अगले दिन लाठी-डंडों और तलवार से हमला

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी की शाम संजय के भतीजे की शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान डब्बू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने लाठी डंडों और तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में संजय निक्कूराम सप्पूबाई लालचंद सहित 7 से 8 लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है. परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है.

दूसरे पक्ष का भी अलग दावा

दूसरे पक्ष का कहना है कि उनका भाई दुकान पर सामान लेने गया था तभी पहले पक्ष ने उन पर हमला किया. उनका दावा है कि फोटो को लेकर पहले ही माफी मांग ली गई थी और मामला समाप्त हो चुका था.

पुलिस कर रही जांच

गोविंदगढ़ थाना पुलिस के अनुसार यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद है. दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कोटा जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, होमगार्ड के जूते से निकली चरस- सिगरेट, सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथ दबोचा