विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

चचेरे भाई से पत्नी का था अफेयर, गुस्साए पति ने पिता के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के धौलपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. एक महिला की उसके पति, पिता और जेठ ने मिलकर हत्या कर दी. 

चचेरे भाई से पत्नी का था अफेयर, गुस्साए पति ने पिता के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
प्रेम प्रसंग के कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

Rajasthan News: राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जहां मृतका सुनीता की हत्या उसके पति, पिता और जेठ ने मिलकर की.

इस खौफनाक वारदात को जिले के बसई नवाब में अंजाम दिया गया. हत्या के बाद शव को बाइक पर ले जाकर खेरागढ़ के भोपुर गांव में सड़क किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. सुनीता अपने पति पवन को छोड़कर उसके चचेरे भाई विष्णु से शादी करना चाहती थी. पवन के साथ सुनीता की अनबन रहती थी. वह विष्णु से प्यार करती थी. इस बात से नाराज पवन, उसके जेठ जल सिंह और सुनीता के पिता कोमल ने मिलकर उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी.

30 मई की रात हुआ हत्याकांड

सुनीता की बहन पूजा ने बताया कि 29 मई को वह सुनीता को बसई नवाब छोड़कर गई थी. 30 मई की रात 11 बजे सुनीता ने विष्णु को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. पूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने खुलासा किया कि पिता कोमल, पवन और जल सिंह ने मिलकर सुनीता की हत्या की.

पुलिस ने शुरू की जांच

खेरागढ़ पुलिस ने शव की पहचान कर कौलारी पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल धौलपुर होने के कारण मामला कौलारी थाने में दर्ज हुआ. थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. तीनों आरोपी हिरासत में हैं.

पिता ने की थी गुमशुदगी की शिकायत

हैरानी की बात है कि हत्या के बाद कोमल ने कौलारी थाने में सुनीता के गायब होने की शिकायत की थी. लेकिन तहरीर देने से पहले वह थाने से चला गया.

प्रेमी विष्णु की कोशिश नाकाम

सुनीता के फोन के बाद विष्णु रात को बसई नवाब पहुंचा, लेकिन घर बंद मिला. वह रात भर गांव में भटकता रहा. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में सीएम भजनलाल का ऐलान, 5 से 20 जून तक चलेगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com