विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

धौलपुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भूना, बीच बाजार आधा दर्जन बदमाशों ने मारी 8 गोलियां

Congress Mandal President Shoot Down in Dhaulpur: राजस्थान के धौलपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार में गोलियों से भून डाला.

धौलपुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भूना, बीच बाजार आधा दर्जन बदमाशों ने मारी 8 गोलियां
धौलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद हॉस्पिटल में जुटी लोगों की भीड़.

 Congress Mandal President Shoot Down in Dhaulpur:  राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार शाम की है. धौलपुर के मनिया कस्बे में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. कांग्रेस नेता पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे. उसी दौरान उनपर यह हमला किया गया. कांग्रेस नेता की लाश लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या के कारण और अपराधियों को लेकर फिलहाल कोई कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं है.

दरअसल शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में कांग्रेसी नेता मेहताब सिंह गुर्जर की आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी. बाइकसवाल हमलावर फायरिंग कर दहशत फ़ैलाते हुए बाजार से फरार हो गए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी भी कराई. लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है.
 

मृतक कांग्रेस नेता मेहताब सिंह गुर्जर मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे. करीब आधा दर्जन बदमाश मेहताब गुर्जर का पीछा करते हुए आ रहे थे. मनिया कस्बे के भरे बाजार में हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां से फायरिंग कर दी.


वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

फायरिंग में 8 गोलियां मेहताब गुर्जर के सीने, सिर एवं पेट में लगी हैं. कांग्रेसी नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना से बाजार में सनसनी फैल गई. हमलावर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने मनिया थाना पुलिस को दी. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका

जिला अस्पताल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया है. उधर सुरक्षा को देखते हुए मनिया कस्बे में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रही है. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की गई है.

थाना प्रभारी बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी

घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया मेहताब सिंह गुर्जर की करीब आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियों से हत्या की है. उन्होंने बताया हमलावर फरार हो चुके हैं. आरोपियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है.

स्थानीय विधायक रोहित बोहरा के करीबी थे मेहताब 

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को मांगरोल गांव में क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था. उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट एवं अन्य सामान लेने आए थे. विधायक रोहित बोहरा का मेहताब सिंह गुर्जर को काफी करीबी भी माना जाता है.

यह भी पढ़ें - धौलपुर के जंगल में मुठभेड़, 10-10 हजार के इनामी तीन डकैत गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com