विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2024

उर्वशी रौतेला के जन्मदिन पर काटा 24 कैरेट गोल्ड केक, लव डोज 2.0 के सेट पर यो यो हनी सिंह ने किया सेलीब्रेट

30th Birthday of Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में अभिनेत्री को हनी के साथ जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है. वह थ्री टियर 24 कैरेट रियल गोल्ड केक काटती हुई नजर आ रही हैं. 

उर्वशी रौतेला के जन्मदिन पर काटा 24 कैरेट गोल्ड केक, लव डोज 2.0 के सेट पर यो यो हनी सिंह ने किया सेलीब्रेट
यो यो हनी सिंह के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करती हुईं बर्थडे गर्ल उर्वशी रौतेला

Happy Birthday Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला एक बार यो यो हनी सिंह के साथ वीडियो एलबम में नजर आने वाली है. यह म्यूजिक वीडियो 2014 में रिलीज हुई एल्बम लव डोज का दूसरा पार्ट होगा. इस ब्लॉक बस्टर एल्बम में उर्वशी और हनी सिंह को जोड़ी खूब पसंद की गई थी. यही कारण है कि यो यो हनी सिंह जब लव डोज 2.0 लेकर आ रहे हैं, तो उर्वशी पर ही भरोसा जताया है.

आज उर्वशी रौतेला का जन्मदिन है, यो यो हनी सिंह के लिए अपने नए एल्बम की लीडिंग लेडी के लिए सेलिब्रेशन के लिए इससे बड़ा मौका क्या हो सकता है. हनी सिंह ने लव डोज 2.0 के सेट पर उर्वशी का 30वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया. इस मौके पर उर्वशी ने सोने का केक काटा, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. 

गौरतलब हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपने नए एल्बम लव डोज 2.0 की घोषणा करते हुए एक्स पर एक तस्वीर शेयर किया था, जिसमें हनी सिंह का आउटफिट ग्रे कलर में है, जबकि उर्वशी काले रंग के टैंक टॉप और पिंक लैगिंग में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. पोस्ट का कैप्शन था, वह दूसरी डोज के लिए तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं? आगे हनी ने लिखा, रोमांच के लिए तैयार ह, रिलीज डेट मेरे जन्मदिन के अलावा कोई और नहीं है. 

उर्वशी रौतेला ने अपने एक्स एकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में अभिनेत्री को हनी के साथ जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है. वह थ्री टियर 24 कैरेट रियल गोल्ड केक काटती हुई नजर आ रही हैं. 

माना जा रहा है कि यो यो हनी सिंह और उर्वशी रौतेला का नया वीडियो एल्बम लव डोज 2.0 आगामी 15 मार्च को रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि 15 मार्च यो यो हनी सिंह का जन्मदिन होता है और उन्होंने अपने पिछले पोस्ट में लव डोज 2.0 को अपने जन्मदिन पर रिलीज करने के लिए कहा था. 

ये भी पढ़ें-नायक से खलनायक बन गए अर्जुन कपूर, निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में दिखेगा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com