विज्ञापन
Story ProgressBack

एक्टर पकंज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, झारखंड में हुए हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

बॉलीवुड के सुपरस्टार पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनकी बहन सविता तिवारी और बहनोई राकेश तिवारी सड़क मार्ग द्वारा कहीं जा रहे थे जिस दौरान उनकी निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

एक्टर पकंज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, झारखंड में हुए हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Pankaj Tripathi News: बॉलीवुड के सुपरस्टार पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनकी बहन सविता तिवारी और बहनोई राकेश तिवारी सड़क मार्ग द्वारा कहीं जा रहे थे जिस दौरान उनकी निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ऐसें में मिली जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है. बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी की सूचना मिलते ही पंकज त्रिपाठी धनबाद के लिए निकल गए हैं.

कैसे हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप एनएचटू के पास हुई. जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी की बहन सविता और उनके पति धनबाद से कोलकाता जा रहे थे. इस दौरान निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में उनकी कार ने अपना नियंत्रित खो दिया और कार तीन फीट ऊंचा डिवाइडर पर चढ़ गई. इस दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. 

हादसे में बुरी तरह से घायल हुई पंकज त्रिपाठी की बहन सविता

हादसे में बुरी तरह से घायल हुई पंकज त्रिपाठी की बहन सविता

सूचना पाकर अस्पताल के लिए निकले पंकज त्रिपाठी

हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी की बहन का ईलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उनके समर्थक और कलाकारों का अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है, लोग अभिनेता पंकज त्रिपाठी के आने का इंतेजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan News: लॉरेंस बिश्नोई को पिक करने सलमान खान के घर पहुंची OLA कैब, मच गया हड़कंप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Salman Khan News: लॉरेंस बिश्नोई को पिक करने सलमान खान के घर पहुंची OLA कैब, मच गया हड़कंप
एक्टर पकंज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, झारखंड में हुए हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर
Singham Again poster released, this new look of Deepika Padukone increases excitement among fans
Next Article
सिंघम अगेन का पोस्टर रिलीज, दीपिका पादुकोण के इस नए लुक ने फैंस में बढ़ाई एक्साइटमेंट
Close
;