विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2025

कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट, मूवी में लव ट्रायंगल नहीं; दिखा फुल सर्कल 

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म लव ट्रायंगल नहीं बल्कि 'सर्कल' दिखाती है. जिसमें अर्जुन कपूर अपनी एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे नजर आ रहे हैं. फिल्म 21 फरवरी 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट, मूवी में लव ट्रायंगल नहीं; दिखा फुल सर्कल 
मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म ट्रेलर आउट.

Mere Husband Ki Biwi Trailer Review: फेमस फिल्म निर्देशक मुद्दसर अजीज के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट हो चुका है. जिसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत स्टारर अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर में लव ट्रायंगल नहीं बल्कि 'सर्कल' देखने को मिला.  फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इस सीजन के सबसे बड़े पागलपन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, फुल सर्कल है! 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट हो चुका है .

फिल्म में होगी खट्टी-मीठी नोंकझोंक फुल कॉमेडी

ट्रेलर में सामने आई झलक में दिखा अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पूर्व पति-पत्नी हैं. भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पिछली बातें भूल जाती है. इसके बाद शुरू होता है कहानी का असली सर्कल. ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि और रकुल के बीच फंसते नजर आए. एक्स वाइफ (भूमि) और गर्लफ्रेंड (रकुल) के बीच खट्टी-मीठी नोंकझोंक फुल कॉमेडी का वादा करती है.

21 फरवरी को होगी रिलीज

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, आदित्य सील, शक्ति कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. कॉमेडी-ड्रामा 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

कुछ दिन पहले किया था पोस्टर प्रमोशन

हाल ही में निर्माताओं ने रिलीज की तारीख के साथ फिल्म का पहला प्रमोशन पोस्टर दर्शकों के सामने पेश किया था. अपकमिंग फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं.

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि के पास मुदस्सर अजीज की 'मेरे हसबैंड की बीवी' के साथ नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांस सीरीज 'द रॉयल्स' भी है. जिसमें वह अभिनय करने के लिए तैयार हैं. सीरीज में भूमि के साथ ईशान खट्टर, जीनत अमान, नोरा फतेही और मिलिंद सोमन जैसे स्टार्स भी हैं.

यह भी पढ़ें- LF-2025: "बच्चे को इंग्लिश सिखाइए, मगर मातृभाषा भी ज़रूरी", जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले जावेद अख़्तर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com