OTT Debut: सनी देओल चलेंगे ओटीटी की चाल, जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गरजेंगे पाजी!

OTT Platfrom Debut: सनी देओल आमिर खोन प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' पर अभी बिजी है. लाहौर 1947 को सनी देओल के पसंदीदा निर्देशक राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे है, जिन्होंने सनी देओल को घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपहिट फिल्म में डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सनी देओल (फाइल फोटो)

Sunny Deol Will Debut On OTT: सिल्वर स्क्रीन पर अपने ढ़ाई किलो के हाथ से गदर मचाने वाले अभिनेता सनी देओल जल्द ओटीटी पर पर्दापण करने वाले हैं. जी हां, गदर-2 से बॉलीवुड में दमदार कमबैक करने वाले 66 वर्षीय सनी देओल ओटीटी सिनेमा की ओर रूचि ले रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सनी पाजी जल्द ओटीटी पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे.

सनी देओल आमिर खोन प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' पर अभी बिजी है. लाहौर 1947 को सनी देओल के पसंदीदा निर्देशक राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे है, जिन्होंने सनी देओल को घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपहिट फिल्म में डायरेक्ट किया है.

दरअसल, सनी देओल नई पीढ़ी के बीच खुद को प्रसांगिक बने रहने के लिए उन्हें एक्सपेरिमेंट करना चाहते है, इसलिए उन्होंने युवाओं की पसंदीदा ओटीटी पर भी पर्दापण करना चाहते हैं. सनी देओल ने कन्फर्म करते हुए कहा, यह दिलचस्प होने वाला है क्योंकि मैं कुछ फिल्में कर रहा हूं और वे मुझे एक बेंचमार्क देंगी.

Advertisement
वर्ष 2025 में भारतीय सिनेमा में होने जा रहे बदलावों की चर्चा करते हुए सनी देओल ने कहा, मैं जो फिल्में कर रहा हूं, वे बड़े पर्दे की फिल्में हैं, लेकिन अब मैं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहा हूं. मैं जो करना चाहता हूं, वो बड़े पर्दे के लिए नहीं हो सकती है.

बकौल सनी देओल, “एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि यह अच्छा विकल्प है कि इसे देखा जाएगा. अगर मैं इसे बहुत ज्यादा करता हूं तो दूसरे दर्शक भी होंगे, वो जानेंगे कि मैं भी इस प्लैटफॉर्म पर काम करने में सक्षम हूं. जब तक मैं ऐसा नहीं करूंगा, ऐसा नहीं हो सकता. कोई केवल एक ही तरह का काम नहीं करना चाहता."

खबरों की मानें तो सनी पाजी अब ओटीटी शो और फिल्मों के लिए भी बातचीत कर रहे हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म सनी देओल को कास्ट करने के लिए उन्हें बड़ी रकम देने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-रामायण में राम बनेंगे रणबीर तो सन्नी देओल होंगे हनुमान, जानें कौन होगा रावण?