विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2024

Priyanka Chopra Net Worth: कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा? देसी गर्ल ने खुद वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है?

Priyanka Chopra Net Worth: कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा? देसी गर्ल ने खुद वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी
प्रियंका चोपड़ा.

Priyanka Chopra Net Worth: देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड की स्टार एक्स्टेरस प्रियंका चोपड़ा के पास करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस हर महीने करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाती हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की थी. जिसके बाद से वो ज्यादातर अमेरिका में ही रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा के पास करोड़ों की कीमत वाला एक प्राइवेट जेट भी है. प्रियंका चोपड़ा को चाहने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में हैं. जो उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. अब प्रियंका ने खुद से एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका पैसा कहां जाता है. 

प्रियंका चोपड़ा ने खुद वीडियो पोस्ट कर बताया- कहां जाता है उनका पैसा

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है? शेयर वीडियो के स्क्रीन पर "आपके सारे पैसे कहां जाते हैं" लिखा दिखाई दिया. एक बच्चा अपने पेट की ओर इशारा करता है, जबकि दूसरा अपने पेट से खेलता हुआ दिखाई देता है. पीसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को शेयर किया.

प्रियंका चोपड़ा के वीडियो का स्क्रीनशॉट.

प्रियंका चोपड़ा के वीडियो का स्क्रीनशॉट.

पति नोक जोनास व बच्चों के साथ प्री-क्रिसमस इवेंट की दिखाई झलक

सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने पति निक जोनास, बेटी मालती और पालतू पेट के साथ घर पर अपने प्री-क्रिसमस इवेंट की एक झलक शेयर की थी. पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के बगल में बैठी हैं और रोमांटिक पल साझा करती दिखाई दीं. तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. इवेंट के लिए अभिनेत्री ने शानदार रेड कलर की आउटफिट पहना. वहीं, निक काले रंग के सूट में सहज रूप से स्टाइलिश दिख रहे थे. अभिनेत्री ने पोस्ट को "होम" कैप्शन के साथ शेयर किया था.

एक तस्वीर में प्रियंका और निक की लाडली मालती खेलती दिखाई दी. अंतिम तस्वीर में निक मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए.

आने वाले दिनों में इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका और निक सउदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत किए. कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए, चोपड़ा ने लिखा था, "रेड सी फिल्म फेस्टिवल, इस अद्भुत सम्मान के लिए धन्यवाद. सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई.“ प्रियंका जल्द एक्शन-थ्रिलर ‘सिटाडेल' के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी. इसके अलावा उनकी झोली में फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा' भी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com