विज्ञापन
Story ProgressBack

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रहा BJP का कुनबा, अब 3 राज्यों में दमखम रखने वाली पार्टी BTP का होगा विलय

BTP BJP Merger: भारतीय ट्राइबल पार्टी के संस्थापक रहे छोटू भाई वसावा और उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश भाई वसावा द्वारा भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की और भाजपा ज्वाइन करने को लेकर चर्चा की है.

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रहा BJP का कुनबा, अब 3 राज्यों में दमखम रखने वाली पार्टी BTP का होगा विलय
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल और बीटीपी नेता छोटू सिंह वासवा.

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले भाजपा (BJP) का कुनबा बढ़ता जा रहा है. विपक्षी पार्टियों के कई कद्दावर नेताओं को अपने पाले में लाने के बाद अब भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के विलय के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं. इसी कड़ी में एक बड़ी अपडेट भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) को लेकर सामने आया है. लोकसभा चुनाव से पहले बीटीपी के भाजपा में विलय होने के संकेत मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के आदिवासी अंचल सहित मध्य प्रदेश और गुजरात में तीसरी शक्ति के रूप में उभरी भारतीय ट्राइबल पार्टी का जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में विलय हो सकता है. 

मालवीया बोले- बीटीपी अध्यक्ष ने थाम लिया है भाजपा का दाम

जानकारी के अनुसार भारतीय ट्राइबल पार्टी के संस्थापक रहे छोटू भाई वसावा और उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश भाई वसावा द्वारा भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की और भाजपा ज्वाइन करने को लेकर चर्चा की है.इधर आदिवासी अंचल के बड़े नेता के रूप में उभरे और भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत  सिंह मालवीया ने भी दावा किया है कि बीटीपी संस्थापक छोटू भाई वसावा और उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश भाई वसावा ने दो दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

2017 में हुआ था गठन, गुजरात में जीते दो सीट

बताते चलें कि छोटू भाई वसावा ने 2017 में गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठन किया था और उनके पुत्र महेश भाई वसावा को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया था. भारतीय ट्राइबल पार्टी ने गुजरात के भरूच जिले की झागड़िया विधानसभा और नर्बदा जिले की डेडीयापड़ेन विधानसभा सीट से चुनाव जीता था.

जदयू को छोड़कर बनाई थी बीटीपी 

इससे पूर्व छोटू भाई वसावा  1990 से 2017 तक जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके थे. उसके बाद जेडीयू ने भाजपा के साथ गठबंधन किया तो उन्होंने जेडीयू से त्यागपत्र देकर भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठन किया था. भारतीय ट्राइबल पार्टी का प्रभाव राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी नजर आया और 2019 के विधानसभा चुनाव में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र और सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें - समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका, दागियों से दूरी, जनाधार वाले नेता को भी टिकट; BJP की पहली लिस्ट के संदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
LoC पर भारतीय सेना ने BAT के हमलों को किया नाकाम, 1 आतंकी मारा, 3 जवान घायल
लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रहा BJP का कुनबा, अब 3 राज्यों में दमखम रखने वाली पार्टी BTP का होगा विलय
"Hindu marriage is not valid without seven rounds" Supreme Court's big decision on Hindu marriage
Next Article
7 Rounds of Hindu Marriage: 'सात फेरों के बिना हिंदू विवाह अवैध', हिंदू मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Close
;