विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2024

पेपर लीक के खिलाफ फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने X पर शेयर की जानकारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में पेपर लीक की तीन प्रमुख वजहें बताई हैं. साथ ही ये भी कहा है कि कांग्रेस पेपर लीक के खिलाफ एक ठोस और फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है, जिसका विजन जल्द ही जनता के साथ शेयर किया जाएगा.

पेपर लीक के खिलाफ फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने X पर शेयर की जानकारी
राहुल गांधी.
ANI

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पेपर लीक (Paper Leak) को लेकर बवाल मचा हुआ है. एक तरफ बीजेपी सरकार इस पर लगाम लगाने की कोशिशें कर रही हैं तो वहीं विपक्षी दल युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की बात कहते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक्स पर खास जानकारी साझा की है.

'7 साल में 70 से अधिक पेपर लीक'

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, 'पेपर लीक उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है. पिछले 7 वर्षों में ही 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है. इससे न सिर्फ भविष्य निर्माण के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है. लापरवाह सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेसों के आपराधिक गठजोड़ को खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है.'

'पेपर लीक की तीन मुख्य वजह हैं'

राहुल गांधी ने आगे लिखा, 'जब मैंने छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे बताया कि पेपर लीक की तीन मुख्य वजह हैं. बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग. सभी से मिले सुझावों को मिला कर कांग्रेस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस और फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है, और बहुत जल्द हम आपके सामने अपना विज़न रखेंगे. हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे! युवाओं का भविष्य INDIA की प्राथमिकता है.'

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में पेपर लीक वाले SI, टॉपर समेत 15 हिरासत में, क्या रद्द हो जाएगी भर्ती परीक्षा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com