विज्ञापन
Story ProgressBack

BJP Lok Sabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, राजस्थान की 15 सीटों से इन्हें दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को टिकट दिया गया है. वहीं 47 युवा उम्मीदवारों को मौका दिया गया है.

BJP Lok Sabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, राजस्थान की 15 सीटों से इन्हें दिया टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate List) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से  18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं. 

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को हुई सीईसी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया. 

दिल्ली की 5 सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

1. चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, 
2. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
3. नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत
5. दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार  

1. बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2. चूरू- देवेंद्र झाझड़िया
3. सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4. अलवर- भूपेंद्र यादव
5. भरतपुर- रामस्वरुप कोली
6. नागौर- ज्योति मिर्धा
7. पाली- पीपी चौधरी
8. जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
9. बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10. जालौर- रुपाराम चौधरी
11. उदयपुर- मन्नालाल रावत
12. बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
13. चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14. कोटा- ओम बिरला
15. झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के यूपी के 51 उम्मीदवार - 

1- वाराणसी - नरेंद्र मोदी
2- कैराना - प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर - संजीव बालियान
4- नगीना - ओम कुमार 
5- रामपुर - घनशयाम लोधी
6- सम्भल - परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा - कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा - डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर - भोला सिंह
10- मथुरा - हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर - राजकुमार चहर
13- एटा - राजवीर सिंह
14- आंवला - धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर - अरुण सागर
16- लखीमपुर - अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा - रेखा वर्मा
18- सीतापुर - राजेश वर्मा 
19- हरदोई - जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख - अशोक रावत
21- उन्नाव - साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज - कौशल किशोर
23- लखनऊ - राजनाथ सिंह
24- अमेठी - स्मृति ईरानी 
25- प्रतापगढ़ - संगम लाल गुप्ता 
26- फरूखाबाद - मुकेश राजपूत
27- इटावा - राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज - सुब्रत पाठक 
29- अकबर नगर - देवेंद्र भोले
30- जालौन - भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी - अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर - पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा - आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर - निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी - उपेंद्र रावत
36- अयोध्या - लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर - रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती - साकेत मिश्रा
39- गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह 
40- डुमरियागंज - जगदम्बिका पाल 
41- बस्ती - हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर - प्रवीण निषाद
43- महराजगंज - पंकज चौधरी
44- गोरखपुर - रवि किशन 
45- कुशीनगर - विजय दुबे
46- बांसगांव - कमलेश पासवान 
47- लालगंज - नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ - दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर - रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर - कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली - महेंद्र पांडेय

भाजपा की पहली लिस्ट में किस राज्य से कितनी सीटों पर घोषणा हुई है. 

उत्तर प्रदेश 51 
पश्चिम बंगाल 20 
मध्‍य प्रदेश 24 
गुजरात 15 
राजस्‍थान 15 
केरल 12 
तेलंगाना 9 सीट 
असम 11 
झारखंड 11 
छत्तीसगढ़ 11 
दिल्‍ली 5 
जम्‍मू कश्‍मीर 2 
उत्तराखंड 3 
अरुणाचल प्रदेश 2 
गोवा 1 
त्रिपुरा 1 
अंडमान निकोबार 1 
दमन एवं दीव 1 


29 फरवरी की रात हुई CEC की बैठक में हुआ था मंथन

मालूम हो कि इससे पहले 29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव बीएल संतोष के अलावा BJP शासित राज्यों के CM, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी मौजूद थे. यह मीटिंग रात 11 बजे से सुबह 3:15 बजे तक करीब 4 घंटे चली थी. इस बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी.

CEC की पहली बैठक में बिहार, महाराष्ट्र पर नहीं हुई थी चर्चा

सीईसी की पहली बैठक में बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर कोई चर्चा नहीं हुई. दोनों ही राज्यों में गठबंधन की सरकार है, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (बिहार) तथा शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से जयंत सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित अन्य सहयोगियों के लिए छह सीट छोड़ने की संभावना है. रालोद अभी तक औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल नहीं हुआ है. सूत्रों ने कहा कि हालांकि सीईसी ने बड़ी संख्या में सीट पर विचार किया है, लेकिन उनमें से सभी के नाम पहली सूची में नहीं होंगे.

चुनाव तारीखों का ऐलान भी इसी महीने में होगा

भाजपा से जुड़ें सूत्रों की मानें तो पार्टी 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है. 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने यही किया था. पिछली बार लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले भाजपा ने 21 मार्च को 164 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था. चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसी महीने में कर सकती है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
इमरान प्रतापगढ़ी का यूपी की सियासत को लेकर बड़ा दावा, कहा- BJP में संकट और बढ़ने वाला है...
BJP Lok Sabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, राजस्थान की 15 सीटों से इन्हें दिया टिकट
Whom is Preity Zinta missing, shared a romantic reel on Instagram by writing 'Missing You'
Next Article
Preity Zinta: किसे मिस कर रही हैं प्रीति जिंटा, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक रील
Close
;