विज्ञापन
3 years ago

Lok Sabha Polls 2024 Dates LIVE: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, और रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया जाएगा. चुनाव आयोग ने मुताबिक, दूसरा चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. इसी तरह तीसरा चरण की वोटिंग 7 मई, चौथा चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवे चरण की वोटिंंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण की वोटिंग 1 जून को होगी.

16 जून को खत्म हो रहा है कार्यकाल

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. वहीं आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. ऐसे में आज चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं. 

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे

इस दौरान चुनाव आयोग ने 26 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. इन सभी 26 विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 7 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में त्रिपुरा, तमिलनाडू में वोटिंग होगी. इसी तरह दूसरे चरण में महाराष्ट्र और राजस्थान में वोटिंग होगी. तीसरे चरण में गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाम की सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में वोटिंग होगी.पांचवे चरण में झारखंड और यूपी की लखनऊ पूर्व सीट पर वोटिंग होगी. छठे चरण में हरियाणा और यूपी की गैंसारी सीट पर वोटिंग होनी है. जबकि 7वें चरण में बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और यूपी की दुद्धी (एसटी) सीट पर वोट डाले जाएंगे.

LIVE TV 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com