विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2024

पीएम मोदी के संसदीय सीट वाराणसी पहुंचा NDTV इलेक्‍शन कार्निवल, लोगों ने कही ये बातें

पीएम मोदी इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसें में NDTV के इस खास कार्यक्रम के माध्यम से वोटर्स के प्रमुख मुद्दों के साथ ही जनता के मिजाज के बारे में जानने की कोशिश की गई.

पीएम मोदी के संसदीय सीट वाराणसी पहुंचा NDTV इलेक्‍शन कार्निवल, लोगों ने कही ये बातें
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Lok Sabha Elections 2024: NDTV इलेक्‍शन कार्निवल इन दिल्ली से हजारों किलोमीटर की यात्रा करकेस उत्तर प्रदेश आ चुका है. यूपी के कई जिलों से होते हुए NDTV इलेक्‍शन कार्निवल अब देश के सबसे हॉट सीटों में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में पहुंची. पीएम मोदी इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसें में NDTV के इस खास कार्यक्रम के माध्यम से वोटर्स के प्रमुख मुद्दों के साथ ही जनता के मिजाज के बारे में जानने की कोशिश की गई.  

NDTV इलेक्‍शन कार्निवल का यह खास कार्यक्रम वाराणसी के रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित हुए. इस दौरान भाजपा की ओर से यूपी सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल, कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव सिंह और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे मौजूद रहें.

वाराणसी सीट का सियासी समीकरण

वाराणसी सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. इनमें से 7 बार यहां कांग्रेस को जीत मिली. 7 बार ही बीजेपी ने लोकसभा सीट पर कब्जा जमाया. कुर्मी और ओबीसी जाति बाहुल सीट वाराणसी पर किसी भी दल की जीत में अहम भूमिका इस वर्ग की रहती है. इसके साथ ही ब्राह्मण, भूमिहार, वैश्य और मुस्लिम मतदाताओं की निर्णायक भूमिका में रहते हैं. ये सीट सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि बिहार की कई सीटों पर असर रखती है.

हर व्यक्ति की बढ़ रही इनकम: रवींद्र जायसवाल

यूपी सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा, "काशी का सौभाग्य है कि पीएम मोदी ने तीसरे बार के निर्वाचन के लिए वाराणसी को चुना. आज पीएम मोदी की विकास योजनाओं के कारण काशी की अर्थव्यवस्था अच्छी हो गई है. हर व्यक्ति की इनकम बढ़ रही है. चाहे वो व्यापारी हो, किसान हो या रिक्शावाले... चाहे टूरिज्म के हो या धर्म से जुडे़ हुए व्यक्ति हो... सभी तक केंद्र की योजनाएं पहुंच रही हैं."

कांग्रेस ने दिया BHU, IIT और कारखाना: कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि, "विकास एक सतत प्रक्रिया है. पंडित कमलापति त्रिपाठी यहां के सीएम हुआ करते थे. वो वाराणसी से कांग्रेस के सांसद भी रहे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे. आप ये विकास देखें. यहां पर ठाकुर रघुनाथ सिंह हुआ करते थे. उनके समय यहां डीरेका (डीजल लोकोमेटिव वर्क्स-अब बीरेका) खुला. ये सब कांग्रेस के समय में हुआ. आज 50 हजार परिवार डीरेका से पलता है. एक भी ऐसा कारखाना मोदी सरकार ने वाराणसी को नहीं दिया."

संजीव सिंह कहते हैं, "वाराणसी में आईटी को आईआईटी का दर्जा भी मनमोहन सिंह सरकार ने दिया था. मोदी सरकार ने एक ऐसा इंस्टीट्यूट नहीं दिया, जो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बराबर का हो. जिस ट्रॉमा सेंटर का फीता काटने पीएम आए, उसका भी काम यूपीए सरकार के दौरान हुआ. कांग्रेस ने विकास दिया है."

'विकास के नाम पर विनाश हुआ'

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे कहते हैं, "काशी में पहले लोग मोक्ष पाने के लिए आते थे. आज ये हालत है कि गंगा में नाले का पानी जाने को लेकर एनजीटी ने पैनाल्टी लगाई है. काशी में कोई काम नहीं हुआ है. विकास के नाम पर बनारस में विनाश हुआ है."

वोटर्स ने उठाया रोजगार का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से चुनावी मुद्दों के बारे में पूछा गया. एक मतदाता ने कहा, "इस समय केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव किया है. थ्री लेबर लॉ लेकर आ गए. इसके तहत उन्होंने फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट का प्रावधान दिया. केंद्र सरकार से मेरा सवाल है कि सबको काम क्यों नहीं मिल रहा." इसके जवाब में यूपी सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा, "वाराणसी में न तो काम की कमी है और न ही क्वालिटी की कमी है. जिसके बाद कोई योग्यता नहीं है, वो बेकार है और बेकार रहेगा."

एक दूसरे वोटर्स ने शहर में घंटों रुके रहने वाले ट्रैफिक को मुद्दा बताया है. साथ ही कई इलाकों में पानी की समस्या और रोजगार को भी वोटर्स चुनावी मुद्दा मानते हैं.

ये भी पढ़ें- NDTV Battleground: तमिलनाडु में BJP-AIADMK गठबंधन टूटने पर बदला समीकरण, किस पार्टी को मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close