विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

सोनम का वीडियो देख इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, कहा- आप बहुत क्यूट हैं

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने 40वें जन्मदिन से पहले भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर समेत कई कलाकारों के साथ पार्टी की.

सोनम का वीडियो देख इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, कहा- आप बहुत क्यूट हैं
Bhumi Pednekar
@bhumipednekar

Sonam Kapoor News: प्रख्यात फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून को 40वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. उनकी साथी कलाकार करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर ने इस दिन पर उन्हें खास संदेश दिए हैं.

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. इसमें करीना ने सोनम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और प्यार से उन्हें 'डार्लिंग' कहा है. 

करीना कपूर ने किया विश

इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा,"हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोना...तुम्हें एक बड़ा हग."

करीना और सोनम काफी अच्छी दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ में काम किया था.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo Credit: @sonamakapoor

जन्मदिन से पहले की पार्टी

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी है. भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह केक काटती नज़र आ रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने एक प्यारे नोट में लिखा - "हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो."

सोनम कपूर ने अपने 40वें जन्मदिन पर अपने कुछ खास दोस्तों के लिए प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में भूमि पेडनेकर के अलावा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई कलाकार शामिल हुए थे.

बॉलीवुड फिल्मों सोनम को आखिरी बार 2023 में आए क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में देखा गया था. फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे जैसे कलाकार उनके साथ नज़र आए थे. यह 2011 में इसी नाम से रिलीज हुई एक कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक थी.

ये भी पढ़ें-:

Madan Dilawar: शिक्षा मंत्री को टीचर ने दी रिश्वत! लिफाफे में भरकर दिए नोट, मदन दिलावर बोले- मुझे फंसाने की साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com