विज्ञापन

Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें

देशभर में आगामी 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल के जवान तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिसके चलते बीएसएफ के जवान स्वर्णंगरी के तमाम ऐतिहासिक स्थानों और टूरिस्ट प्लेस पर पहुँच कर योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश देने के साथ ही योगाभ्यास भी कर रहे हैं.

Gallery View
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    Yoga Day 2024 Pics: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. योग के जरिए स्वस्थ्य मन और तन की प्राप्ति का संदेश देते हुए अलग-अलग संस्थाएं और सेवा से जुड़े लोग फिट रहने का संदेश दे रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में बीएसएफ के जवानों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोंगेवाला पोस्ट, रेत के टीले, ऐतिहासिक गड़ीसर झील सहित अन्य जगहों पर योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया. देखें बीएसएफ जवानों के योगाभ्यास की तस्वीरें. रिपोर्ट- श्रीकांत व्यास
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    देशभर में आगामी 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल के जवान तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिसके चलते बीएसएफ के जवान स्वर्णंगरी के तमाम ऐतिहासिक स्थानों और टूरिस्ट प्लेस पर पहुँच कर योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश देने के साथ ही योगाभ्यास भी कर रहे हैं.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    इसी कड़ी में आज बुधवार को जैसलमेर के थार मरुस्थल क्षेत्र में तैनात 92 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानो ने दसवें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के तहत पूर्वाभ्यास के क्रम मे योग किया.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    इससे पूर्व सीमा सुरक्षा बल की 108 बटालियन ने सम गांव के ऐतिहासिक रेतीले टीलों पर योग का अभ्यास किया और लोगों को फिट रहने का संदेश दिया था.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    इसी क्रम मे 173 बीएन बटालियन ने ऐतिहासिक युद्ध स्थल लोंगेवाला में योगभ्यास किया.साथ ही योग करने और स्वस्थ रहने का भी संदेश दिया गया.जानकारी के अनुसार 173 वी बटालियन पिछले 20 दिन से लोंगेवाला में निरंतर योगाभ्यास कर रही है.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    वही 191वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत ऐतिहासिक गड़ीसर झील पर योगाभ्यास किया.योगाभ्यास में सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (उत्तर) उपमहानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने गड़ीसर झील के किनारे योग का पूर्वाभ्यास किया कर स्थानीय लोगों को योग करने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    सीमा सुरक्षा बल की 35 वी वाहिनी ने शाहगढ बल्ज क्षेत्र मे स्थित ऐतिहासिक घोटारु दुर्ग मे एक योग प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमे सी.सु.बल जैसलमेर दक्षिण के डीआईजी विक्रम कुंवर मौजूद रहे.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    योग पूर्वाभ्यास से पहले सफाई अभियान का आयोजन कर पर्यटन स्थल को साफ सुथरा किया.डीआईजी राठौड़ ने बताया कि योग एक ऐसी पद्धति है. जिससे शारीरिक तन्दुरस्ती एवं मानसिक सुदृढता़ के साथ तनाव से निजात पाकर मनुष्य अपने जीवन की दैनिक गतिविधियो को प्रसन्नचित मन से एवं निरोग रहकर अंजाम दे सकता है.
  • Yoga Day 2024: लोंगेवाला बॉर्डर, रेत के टीले सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर BSF जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें
    योग दिवस पर पूरे राजस्थान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. जिसके लिए सरकार के स्तर से तैयारियां शुरू हो चुकी है. बीते दिनों सीएम ने बैठक कर राजधानी जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में योगा दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही थी.